है तगड़ा कॉम्पटीशन, शाहरुख़,अजय या रणबीर, आखिर कौन मारेगा बाजी!
dainikbhaskar.com
| Aug 05, 2012, 00:41AM IST

इस कैटेगरी में पहला नॉमिनेशन पाने में सफल हुए हैं अजय देवगन. फिल्म 'सिंघम' के जरिए रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर छा जाने वाले अजय इस कैटेगरी में नॉमिनेटेड अन्य एक्टर्स को तगड़ी चुनौती दे रहे हैं. इस कैटेगरी में दूसरा नॉमिनेशन ऋतिक रोशन को फिल्म 'अग्निपथ' में उनके जबरदस्त अभिनय के लिए मिला है. यह फिल्म इस साल की पहली सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी जिसमें ऋतिक के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी.
फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' का रीमेक थी, मगर ऋतिक ने विजय दीनानाथ चौहान के किरदार को नई पहचान दे दी. नॉमिनेशन लिस्ट में अगला नाम है 'डॉन' यानी शाहरुख़ खान का जो 'डॉन-2' के जरिए इस बार भी ग्यारह मुल्कों की पुलिस के छक्के छुड़ाते नजर आए. बेस्ट हीरो बनने के लिए अगली दावेदारी रणबीर कपूर ने पेश की है जिन्होंने ‘रॉकस्टार’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर राज किया और इस साल के सभी अवॉर्ड फंक्शन्स में छा गए. जनता के चहेते सलमान खान का नाम भला इस लिस्ट में कैसे न आता. फिल्म 'बॉडीगार्ड' के जरिए उन्होंने ने भी बेस्ट हीरो कैटेगरी में जगह बनाई है.
'राउडी राठौर' अक्षय कुमार ने भी काफी मशक्कत के बाद इस लिस्ट में जगह बना ली. पिछला साल तो उनके लिए कुछ खास सफल साबित नहीं हुआ, मगर इस साल आई फिल्म 'राउडी राठौर' ने उन्हें फिर खोया स्टारडम वापस दिला दिया. फिल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई और अक्षय के दिन भी फिर गए. इस कैटेगरी में अगला नाम इमरान खान का है. उन्हें यह नॉमिनेशन फिल्म 'डेल्ही बेली' के लिए मिला है.
वहीं, अगला और अंतिम नाम मनोज बाजपेयी का है जिन्होंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' में अपने अभिनय से सबको कायल कर दिया. तो देर किस बात की. आप भी जल्द से जल्द अपने पसंदीदा स्टार को इस कैटेगरी में वोट दीजिए और बना दीजिए उन्हें 'सुपरस्टार ऑफ़ द ईयर मेल'.
भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स भारत का पहला ऐसा अवार्ड है जहां कोई ज्यूरी नहीं, दर्शक तय करते हैं अपना सुपरस्टार’ तो भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स के जरिए अपने पसंदीदा सुपरस्टार को चुनने के लिए लॉग इन कीजिए www.dainikbhaskar.com पर. वोटिंग करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2012 है.






