Home >> Entertainment >> Television >> TV Interview >> Who Doesn’T Want To Work With Salman Khan, He Is A
कौन सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहेगा: करण जौहर
Tina Krishnan
| Sep 22, 2012, 13:55PM IST

करण ने एक एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने बताया, "भारतीय टेलीविजन के अपने सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं। इसके दर्शकों की संख्या बहुत अधिक है और कुछ शो बहुत मनोरंजक हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसे अपने वर्तमान क्षेत्र से बाहर आने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "हर बार वह कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह काम नहीं कर पाता और टीआरपी भी नहीं बटोर पाता इसी वजह से वे दोबारा असामान्य चीजें दिखानी शुरू कर देते हैं।"
करण ने टीवी उद्योग के परिदृश्य की तुलना बॉलीवुड से करते हुए कहा, "टीवी उद्योग टीआरपी के आसपास रहता है, जैसे सिनेमा के लिए बॉक्सऑफिस है। हर बुधवार सुबह टीवी से जुड़े लोगों के लिए टीआरपी के आंकड़े आते हैं। किसी दिन जीटीवी शीर्ष पर होता है, कभी कलर्स तो कभी कोई और। मैं नहीं जानता कि यह सब कैसे काम करता है।"
40 वर्षीय करण ने कहा, "इन सब चीजों को देखकर मुझे लगता है कि सिनेमा अधिक प्रगतिशील है क्योंकि यह आपको हर तरह की फिल्म बनाने का अवसर प्रदान करता है।
जब करण से पूछा गया आप हमेशा शाहरुख़ खान जैसे बड़े स्टार के साथ काम करते हैं, सलमान भी बॉलीवुड के लीडिंग स्टार हैं,क्या आप उनके साथ कोई प्रोजेक्ट करने की योजना नहीं बना रहे?
तो उन्होंने कहा,'मैं सलमान के साथ काम करके बहुत खुश होऊंगा.मैंने उनके साथ अपनी पहली फिल्म में काम किया था. मैं उनका बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मेरी फिल्म में काम करने के लिए हां कहा था. मुझे लगता है उन्होंने मेरे पिता के लिए उस फिल्म में काम किया था. मैं जरूर उनके साथ काम करना चाहूंगा, कौन उनके साथ काम करना नहीं चाहता,वह मेगास्टार हैं,जबरदस्त एक्टर हैं, मैं खुद को भाग्यशाली मानूंगा अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिले.'
करण सेलिब्रिटी शो 'कॉफी विद करण' से पहली बार छोटे पर्दे पर नजर आए थे। वह इस वक्त डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और रेमो डिसूजा के साथ जज की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह 'इंडिया गॉट टैलेंट' के नए सीजन में भी जज की कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे।






