BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> When Pihu Meets Big B

जब KBC के सेट पर नन्ही पीहू बिग बी के लिए लाई आलू के पराठे

dainikbhaskar.com | Dec 12, 2012, 09:37AM IST
 
 


‘पीहू’  यानी अमृता मुखर्जी के लिए वह एक खुशी का पल था जब उसने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के दिग्गज होस्ट अमिताभ बच्चन से मुलाकात की।

छह वर्षीय सुपरस्टार के चेहरे पर छाई स्माइल में एक मेगा स्टार से मिलने की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही थी। टीवी की सबसे लविंग जोड़ी ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के राम और प्रिया (राम कपूर और साक्षी तंवर) एक जोड़ी स्पेशल एपीसोड के लिए केबीसी मेंआए।

उनके परिचय के बाद, छोटे परदे की सबसे प्यारी बच्ची पीहू ने प्रवेश किया। सुंदर गुलाबी रंग की ड्रेस में पीहू ने जैसे ही प्रवेश किया उसके हाथ में एक टिफिन बॉक्स नजर आया।

अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह उसके लिए था, तो आप गलत हैं। पीहू बिग बी के लिए गरमा गरम आलू के पराठे लाई थी, जो उन्होंने बड़े प्यार से स्वीकार किए। पीहू यहां भी शरारत करने से बाज नहीं आई जब उसने दर्शकों के बीच बैठ कर शॉट्स के बीच में अपनी मां के साथ केबीसी खेला।

बिग बी के मनोरंजन के लिए पीहू ने केबीसी के मंच पर डांस करने का अपना सपना भी पूरा किया और अपने स्टाइल में ‘एक पंजाबन.’ गीत पर डांस भी किया। बिग बी भी पूरे टाइम इस स्मॉल वंडर को आश्चर्य से देखते रहे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment