जब बिग बी को मांगनी पड़ गई माफ़ी!
agency | Aug 22, 2012, 15:59PM IST

संवाददाता सम्मेलन, विवाह या अन्य समारोहों में हमेशा समय पर पहुंचने वाले बच्चन बुधवार लगभग डेढ़ घंटा देर से पहुंचे।
मुंबई के उपनगरीय फिल्मसिटी इलाके में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि देर आने के कारण काफी दुखी हूं। मैं घर से दस बजे निकला था लेकिन मैं डेढ़ घंटा ट्रैफिक जाम में फंस गया। देर से आने के लिए मैं मांफी मांगता हूं।
अमिताभ बच्चन का यहां पर आने का कार्यक्रम 11 बजे का था लेकिन वह 12 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचे। 69 वर्षीय अभिनेता ने उनका इंतजार कर रहे मीडिया के लोगों के लिए भी एक संदेश भेजकर उनसे विलंब के लिए माफी मांगी।
लोकप्रिय गेम शो केबीसी के छठे संस्करण का सात सितंबर से सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।






