BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> What Amitabh Bachchan Thinks About Fathers Day

FATHER'S DAY: 'पिता के लिए एक सिर्फ एक ही दिन क्यों'

Dainik Bhaskar News Network | Jun 17, 2012, 10:21AM IST
 
 


कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे के बारे में कौन नहीं जानता? बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने पिता से बेहद प्यार करते थे। पिता के गुजर जाने के बाद भी उनको उतनी ही शिद्दत से याद करते हैं। आईए जानते हैं कि फादर्स डे के बारे में अमिताभ बच्चन क्या सोचते हैं?
 
'पिता के लिए एक सिर्फ एक ही दिन क्यों? इसीलिए मैं फादर्स डे में विश्वास नहीं रखता । मेरे लिए साल का हर दिन फादर्स डे है। मेरी पूरी जिंदगी में मेरे पिता का प्रभाव रहा है। जब भी मुझे कोई समस्या होती थी मैं उनसे ही सलाह लेता था। यहां तक कि तब भी जब मैं खुद पिता बन गया।
 
जब भी मैं उन्हें बताता था कि यह काम मुझसे नहीं हो पाएगा या बहुत मुश्किल आ रही है। तब वे कहते थे बेटे, जब तक तुम जिंदा हो मुश्किलें तो आएंगी ही। जिंदगी का दूसरा नाम ही संघर्ष है। उनकी इस एक सलाह की वजह से आज मैं इस ऊंचे मुकाम पर हूं। बोफोर्स मामले में जब मेरे साथ मेरे परिवार पर आरोप लगे।
 
मुझे याद है तब उन्होंने पूछा था कि बेटा, तुमने कुछ गलत तो नहीं किया ? इसके बाद उन्होंने कभी इस बात का जिक्र नहीं किया। लेकिन मुझे लगा कि जब उन्हें मुझ पर इतना विश्वास है। इसके बावजूद उन्होंने यह सवाल किया। तो मुझे लडऩा चाहिए और खुद को निर्दोष साबित करके दिखाना चाहिए।
 
बस लड़ाई के लिए यही बात मेरी प्रेरणा बन गई। हम खुश हैं कि इस मामले में हम निर्दोष सिद्ध हो पाए । लेकिन इतने साल जो हमने खो दिए मैं उन्हें कभी नहीं भूल सकता।'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment