शाहरुख के लिए तलाशी जा रही है एक सेक्सी बार डांसर!
dainikbhaskar.com | Oct 06, 2012, 11:15AM IST

जाहिर है उसे शानदार डांसर होना चाहिए। फराह खान ऐसी लीड डांसर तलाश रही हैं जो शाहरुख खान के साथ उनकी अगली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में साथ आ सके।
फराह ने कहा, ‘डांस-फ्लोर के असली ठुमके कौन लगा सकती है मैं नहीं जानती। लेकिन मैं ऐसी हीरोइन चाहती हूं वो फिल्मी डांस के हर लटके-झटके जानती हो।
उसे हर फिल्म में हुए बार डांस के मूव्स भी मालूम होने चाहिए। वह पुराने चार्ट-बस्टर्स पर आसानी से थिरक सकने वाली होनी चाहिए। उसे फिल्मी डांस की फुल ग्रामर भर न पता हो बल्कि उसे एक एक्शन क्वीन भी होना चाहिए।’
फराह अब चिंतित है क्योंकि उनकी फिल्म दिसंबर में रिलीज हो रही हैं। उन्होंने बार डांसर के मूव्स की प्लानिंग भी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि मैं कुछ भी भद्दा नहीं परोसूंगी। यह ‘शीला की जवानी..’ जैसा ही कुछ होगा।






