BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Vj And Actress Sofia Haque Passes Away In London

मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया की मौत से गम में डूबे सेलिब्रिटीज

dainikbhaskar.com | Jan 17, 2013, 19:06PM IST
 
 


वीजे और खूबसूरत एक्ट्रेस सोफिया हक का निधन हो गया है। उन्हें कैंसर हो गया था। सोफ़िया ने लंदन में अंतिम सांस ली। यह खबर सुन ग्लैमर जगत की हस्तियां शोक में डूब गयीं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए सोफ़िया को श्रद्धांजलि दी।

फिल्म डायरेक्टर  केन घोष ने ट्विटर पर लिखा - सोफिया अब हमारे बीच नहीं है, सुनकर बेहद दुख हुआ, वह लाजवाब वीजे हुआ करती थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

पूजा भट्ट ने लिखा - बुरी खबर है कि सोफिया हक हमारे बीच नहीं रही, बला की खूबसूरती वाली महिला अब दूसरे ग्रह चली गई है।

मारिया गुरेटी: मैं स्तब्ध हूं, सोफ़िया की मौत की खबर अभी सुनी,भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

तेजस्वनी कोल्हापुरे: सोफ़िया की मौत की खबर अभी सुनी,इश्वर उन्हें शांति प्रदान करे।

जानेमाने क्विज मास्टर डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सोफिया 1990 में मेरे कार्यक्रम में बतौर गेस्ट आई थी। जिंदादिल और सेक्सी सोफिया इस दुनिया से बहुत जल्दी चली गई।

सोफिया ने बतौर वीजे 1990 में अपना करियर शुरु किया था। इसके अलावा वह मंगल पाण्डेय,हैरी पुत्तर, लव एट फर्स्ट साइट जैसी फिल्मों में काम किया था। हम सोफ़िया की आत्मा की शांति की प्राथना करते हैं।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment