विज्ञापन
 
 
 
 
 

सलमान के नक्शेकदम पर चल रहा है उनका एक दुश्मन!

 
Source: Esha Razdan   |   Last Updated 5:51 PM (06/02/2012)
 
 
 
 
सलमान खान से विवेक ओबेरॉय का क्या रिश्ता है यह सभी को पता है। लोगों को यह भी पता है कि सलमान और विवेक में किस बात को दुश्मनी हुई थी।



पिछले कई दिनों से विवेक की हसरत है कि सलमान के साथ उनके संबंध फिर से सामान्य हो जाएं लेकिन सल्लू मियां उनकी सारी कोशिशों पर पानी फेर चुके हैं।



सूत्रों की बातों पर विश्वास किया जाए तो विवेक ने अब इसका अलग ही रास्ता अपनाया है। उन्होंने सलमान के नक्शेकदम पर चलते हुए नई प्रतिभाओं को मौका देने का फैसला किया है।



आपको बता दें कि कुछ सालों पहले सलमान ने ही संगीतकार साजिद-वाजिद को अपनी एक फिल्म के जरिए मौका दिया था। ठीक इसी तरह विवेक ने भी अमजद-नदीम को अपनी आने वाली फिल्म जिला गाजियाबाद और किस्मत लव पैसा दिल्ली से बॉलीवुड में इंट्री करने का मौका दिया है।



मजेदार बात यह है कि विवेक ने जिस संगीतकार जोड़ी को मौका दिया है, वह साजिद-वाजिद के भतीजे ही हैं और उन्होंने इसके लिए कृतज्ञता प्रकट की है।



अब देखते हैं कि क्या साजिद-वाजिद की तरह ही सलमान भी विवेक के इस काम से खुश होकर अपनी दुश्मनी भुला देते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 3

 
 
 
 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

Epic Vogue shoot
करियर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने बिखेरे रंग
 
 
 
विज्ञापन
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment