REMEMBRANCE: रितेश-जेनेलिया की शादी में ख़ुशी से झूम उठे थे विलासराव
dainikbhaskar.com
| Aug 14, 2012, 16:02PM IST

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के पिता विलास राव देशमुख का चेन्नई में निधन हो गया है. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे.
वह केवल 67 साल के थे और इतनी जल्दी सबको छोड़ कर चले जायेंगे किसी ने सोचा नहीं था. इसी साल की शुरुआत में विलास राव और उनके परिवार में कई खुशियां एक साथ आयीं थीं. उनके दोनों बेटों (रितेश और धीरज) की शादी फरवरी और मार्च में हुई थी.
रितेश ने जेनेलिया डिसूजा से विवाह किया था और विलासराव अपने बेटे के विवाह से बेहद खुश थे. रितेश की बारात से लेकर हर छोटे बड़े फंक्शन में उन्होंने शिरकत की और बहू-बेटे को आशीर्वाद दिया था.
इसी तरह अपने दूसरे बेटे धीरज की शादी भी विलास राव देशमुख ने बड़ी धूमधाम से की थी.दोनों बेटों की शादी ही उनकी जिंदगी का आखिरी जश्न साबित हुई. हम लेकर आये हैं इसी शादी में मौजूद विलास राव देशमुख की कुछ खास तस्वीरें:






