मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने चाहने वालों को एक और झटका दिया है। एक साल पहले टीवी अदाकारा मोना सिंह से अपने प्रेम संबंधों की बात स्वीकार करने वाले विद्युत के बारे में खबर है कि उन्होंने मोना सिंह से शादी कर ली है। इन दोनों की शादी की लोगों को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। हालांकि दोनों ने शादी की बातों को अफवाह करार दिया है और शादी की बात से इंकार किया है।
मोना और विद्युत ने आखिरकार चुपके से शादी क्यों की? एक अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, 'विद्युत ने अपने व्यक्तिगत जीवन को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया। यहां तक कि उनकी आने वाली फिल्म के निर्माता ने भी उन्हें शादी की बात को गुप्त रखने के लिए कहा था। निर्माता का मानना है कि यह फिल्म के संबंध में विद्युत की इमेज और उनके काम को प्रभावित कर सकता है। मोना भी प्रोफेशन की मांग को अच्छी तरह समझती हैं और इसके लिए वह भी राजी हो गईं। यहां तक कि उन्होंने खुद को अपने सीरियल 'क्या हुआ तेरा वादा' की शूटिंग में व्यस्त रखा। विद्युत की फिल्म की रिलीज के बाद दोनों विधिवत रूप से शादी की घोषणा कर सकते हैं।'
जब मोना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह अफवाहें कौन फैला रहा है? यह बहुत अधिक मजाक हो गया। हर लड़की एक भव्य शादी का सपना देखती है। मैं अपनी शादी को क्यो छिपाऊंगी? बल्कि मैं इसकी विधिवत घोषणा करुंगी और तस्वीरें भी साझा करुंगी।' विद्युत के पीआरओ ने कहा, 'यह हास्यास्पद है। बेबुनियाद खबर है और पूरी तरह से बकवास है। विद्युत की शादी नहीं हुई है।'
ये भी पढे
पूजा के हुए चेतेश्वर पुजारा, लिए सात फेरे, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें
पूजा से चेतेश्वर पुजारा की सगाई की देखें तस्वीरें
इस गुजराती बाला के हुए आरपी सिंह, देखिए खास तस्वीरें
बांग्लादेशी क्रिकेटर का निकाह अमेरिकन गर्लफ्रेंड से
शाही शादी में हस्तियों का जमावड़ा, जुटे एक लाख मेहमान
25 फरवरी की अन्य बड़ी खबरें