बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल विद्या बालन व सिद्धार्थ रॉय कपूर के लिए 5 जनवरी 2013 को एक पार्टी रखी गई।
पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की। यूटीवी प्रमुख रोनी स्क्रूवाला व उनकी पत्नी जरीन ने यहां ब्रीच कैंडी स्थित अपने अपार्टमेंट में विद्या व सिद्धार्थ के लिए पार्टी दी थी।
पार्टी में बच्चन परिवार से अमिताभ, जया, अभिषेक व ऐश्वर्या ने शिरकत की। मेहमानों में करन जौहर, अनिल कपूर, अभिनेत्री रेखा, फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी व अन्य हस्तियां मौजूद थीं। देखिये इस पार्टी की ख़ास तस्वीरें: