विज्ञापन
 
 
 
 
 

वीडियो में देखें 'बिग बॉस' ग्रैंड फिनाले की झलक

 
Source: dainikbhaskar.com   |   Last Updated 8:15 PM (07/01/2012)
 
 
 
 

मुंबई.रियलिटी शो 'बिग बॉस' का आज ग्रैंड फिनाले है। विजेता की दौड़ में जूही परमार, अमर उपाध्याय, महक चहल, सिद्धार्थ भारद्वाज व स्काई उर्फ आकाशदीप सहगल हैं। विजेता को एक करोड़ रुपये की राशि का पुरस्कार मिलेगा।

ग्रैंड फिनाले को यादगार बनाने के लिए पूरी कोशिश की गई है। इसके लिए तमाम सेलेब्रेटीज का परफॉर्मेंस दिखाने का इंतजाम भी किया गया है।

मनोरंजन से ज्यादा विवादों के लिए चर्चा में रहे बिग बॉस के स्टेज पर आज धमाल मचना तय है। सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान आज दबंग के हिट गीत मुन्नी बदनाम हुई समेत अपने आइटम नंबर 'होठ रहीले' और 'छैय्या-छैय्या' पर डांस करेंगी।

करण जौहर और इमरान खान भी आज बिग बॉस के मंच से अपनी फिल्म 'एक मैं और एक तू' का प्रोमोशन करेंगे। करण जौहर तो शो को होस्ट सलमान खान और संजय दत्त के साथ अपने शो कॉफी विद करण  के लिए विशेष प्रस्तुति भी देंगे।

बिग बॉस 5 के प्रतिभागी रहे शक्ति कपूर भी बॉलीवुड के हिट गीतों पर हसीनाओं के साथ थिरकते हुए नजर आएंगे। बिग बॉस के जरिए बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयर सनी लिओन भी 'सड्डी गली' और 'जुग्नी' पर डांस करेगी।

बिग बॉस के पुराने संस्करणों में प्रतिभागी रहीं राखी सावंत और डॉली बिंद्रा भी शो के फाइनल के दौरान प्रस्तुति देंगी। राखी सावंत अग्निपथ के आइटम नंबर 'चिकनी चमेली' पर थिरकती नजर आएंगी। पूजा मिश्रा भी कई गीतों पर एक साथ डांस करेंगी। वहीं पूजा बेदी को समारोह का निमंत्रण नहीं दिया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
2 + 9

 
 
 
 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

करियर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने बिखेरे रंग
Bollywood Stars at Cannes
 
 
 
विज्ञापन
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment