कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दारा सिंह ने आज सुबह अंतिम सांसें ली। कुश्ती के मैदान से लेकर मायानगरी के आसमान तक का सफर तय कर चुके दारा के बारे में वह सबकुछ आप जानिए, जो आप जानना चाहते हैं। घरवालों ने की जबरन शादी और नाबालिग उम्र में ही बाप बन गए थे दारा दारा सिंह को पहलवानी के आगे नहीं दिखा था मुमताज़ का प्यार! दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को अमृतसर के गाँव धरमूचक में हुआ था। दारा सिंह की मां का नाम बलवन्त कौर और पिता का नाम सूरत सिंह रंधावा था। दारा सिंह की कम उम्र में ही शादी हो गई थी और 17 साल की उम्र में एक बच्चे के बाप भी बने गए। बाद में उन्होंने दूसरी शादी की। VIDEO: जब दारा सिंह बोलते थे जय श्री राम, लगता था जैसे खुद आ गए हनुमान दारा सिंह के परिवार में आज तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान रहे दारा सिंह ने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया। कुश्ती का मैदान हो या फिर बॉलीवुड की दुनिया, दारा सिंह का जलवा दोनों जगह बरकरार रहा।