BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Veteran Actor A K Hangal Critical

'इमाम चाचा' की हालत बिगड़ी, लाइफ सपोर्ट सिस्टम भी हटाया गया

dainikbhaskar | Aug 24, 2012, 19:06PM IST
 
 


भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म ‘शोले’ में एक डॉयलाग बोलने के बाद दुनिया भर में चर्चित हुए अवतार किशन हंगल पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं।  
भास्कर से हुई खास बातचीत में उनके बेटे अजय हंगल ने बताया कि उनके पिता की सेहत बिगड़ गई है। उनकी लगातार बिगड़ती हालत को देख डॉक्टर्स ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने का फैसला लिया। अजय ने बताया,'वह अभी भी कोमा में हैं और कुछ भी बोलने या रिएक्ट करने की स्थिति में नहीं हैं.'मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं',हंगल के यह आखिरी शब्द हैं जो उन्होंने मुझसे कहे.'


 95 वर्षीय इस भारतीय अभिनेता ने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। लगभग सभी फिल्मों में उन्होंने सकारात्मक किरदार को जिया है।
45 साल के फिल्म करियर में अभिनेता ए के हंगल ने  250 से ज्यादा फिल्में की हैं. हंगल साहब जब करीब 50 साल के थे तब उनकी फिल्मी पर्दे पर एंट्री 1971 में आई फिल्म 'गुड्डी' के जरिए हुई .
ये जया और हंगल साहब के करियर की पहली फिल्म थी. ए के हंगल रंगमंच के भी मंझे हुए कलाकार है.
अपने 70 साल के रंगमंच के सफर में उन्होंने कई उम्दा नाटक किए. हंगल खुद ने ही नाटक लिखे, उनका निर्देशन किया और अभिनय में अपनी खास छाप छोड़ी.

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment