सैफ के पटौदी पैलेस में शाहरुख़-प्रिटी ने खूब फ़रमाया था 'इश्क', देखिए तस्वीरें

आपको फिल्म 'वीर ज़ारा' में ज़ारा(प्रिटी जिंटा) का आलीशान घर याद है? इस घर में शाहरुख़ खान और प्रिटी जिंटा पर 'मैं यहां हूं' गाना फिल्माया गया था। यह घर कोई और जगह नहीं बल्कि सैफ का पुस्तैनी घर पटौदी पैलेस है।
इसी पटौदी पैलेस में सैफ और करीना की 16 अक्टूबर 2012 को शादी होनी है। होटल के रूप में संचालित पटौदी स्थित पैतृक महल की बुकिंग मरम्मत के कारण रोक दी गई है।
सैफ एवं करीना कपूर का विवाह 16 अक्टूबर को है। महल को संचालित करने वाले नीमराना होटल्स के एक कर्मचारी ने मंगलवार को बताया कि 25 अक्टूबर तक बुकिंग बंद कर दी गई है।
महल के एक कर्मचारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि हमें नहीं मालूम कि विवाह के दौरान पैलेस में क्या होगा लेकिन मरम्मत कार्य चल रहा है। कर्मचारी के अनुसार पिछले एक महीने से सैफ की मां शर्मिला टैगोर नियमित तौर पर महल का निरीक्षण कर रही हैं।
सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी की पहली पुण्यतिथि पर शर्मिला टैगोर ने कहा था कि उनके बेटे की शादी मुंबई से और प्रीति भोज दिल्ली में होगा। तस्वीरों में देखिये फिल्म वीर ज़ारा में दिखाए गए इस भव्य पैलेस की एक झलक इन तस्वीरों में:






