अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। (लेस्बियन सीन्स देकर वीना ने उड़ाए सबके होश) वीना मलिक के इस बार चर्चा में रहने की वजह है इंटरनेट पर उनका एक अश्लील एमएमएस। इस एमएमएस में वीना एक शख्स के साथ हमबिस्तर होती दिख रही हैं।
भारत में जहां वीना मलिक का पोर्न वीडियो खूब देखा जा रहा है वहीं पाकिस्तान में भारतीय मॉडलों और कलाकारों के विज्ञापन तक पर पाबंदी लग सकती है। पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने उन विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है जिनमें भारतीय मॉडल शामिल हैं। अगर सिफारिशों मान ली गईं तो टीवी पर महिला न्यूज एंकरों के लिए सिर ढके रखना भी अनिवार्य हो जाएगा।
यह सिफारिश पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एक स्थायी समिति ने की है। समिति की बैठक में पाकिस्तान के सूचना मंत्री कमर जमा कैरा भी थे। प्रतिबंधों की सिफारिश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैरा ने कहा कि मामला कोर्ट में औप हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तानी संस्कृति को बढ़ावा दिया जाने की सिफारिश पर भी सहमति जताई। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, कटरीना कैफ, काजोल, शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर के कई विज्ञापन पाकिस्तानी टीवी पर भी दिखते हैं।