'डर्टी' दिखने के लिए वीना ने किया समझौता, किया कुछ ऐसा कि...
agency
| Jul 04, 2012, 00:05AM IST

वीना ने बताया, "मैंने अपनी भूमिका के लिए पांच किलो वजन बढ़ाया क्योंकि पटकथा इसकी मांग कर रही थी। दक्षिण में जीरो साइज की जगह नहीं है। मैं 48 किलो की थी, अब मेरा वजन 53 किलो है। फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।"
फिलहाल वीना बेंगलुरू में 'डर्टी पिक्चर : सिल्क सक्काथ मगा' की शूटिंग कर रही हैं।
वीना ने बताया, "कन्नड़ में बन रही 'द डर्टी पिक्चर' का हिन्दी संस्करण से कोई सम्बंध नहीं है। हां, यह सिल्क की कहानी है लेकिन यह एक अलग कहानी है। आपको इंतजार करना होगा और इसे देखना होगा। मैं फिल्म में कन्नड़ बोल रही हूं। संवाद डब नहीं किए जा रहे हैं।"
'दाल में कुछ काला है' वीना की पहली बॉलीवुड फिल्म है।






