BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 

TV Tonight : क्‍या दूसरी शादी के लिए मान जाएगी आनंदी ?

dainikbhaskar.com | Jul 17, 2012, 10:22AM IST
 
 


सैकड़ों चैनलों की भीड़। हजारों प्रोग्राम की मगजमारी। लेकिन जब रिमोट लेकर टीवी के सामने आते हैं तो अंगुलियां रिमोट के साथ खेलती तो हैं लेकिन रूकती नहीं हैं। आखिर कौन सा प्रोग्राम देखें और कौन सा छोड़ें, इसका जवाब नहीं मिल पाता है। इस उलझन को सुलझाने के लिए हम लेकर आए हैं टीवी टूनाइट। यहां हम आपको चुने हुए कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। 


बालिका वधू


टाइम : 8 बजे


चैनल : कलर्स


बालिका वधू में इनदिनों पूरा एपीसोड आनंदी की शादी के आसपास ही घूम रहा है। दादीसा चाहती हैं कि आनंदी कलेक्‍टर साहब से शादी कर ले। लेकिन आनंदी इसके लिए तैयार नहीं है। शिव को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्‍या करे। इन सब के बीच दादीसा भागो से कहती हैं कि क्‍या वह आनंदी को शिव से शादी के लिए तैयार कर सकती है? लेकिन क्‍या आनंदी भागो की बात मान जाएगी?


एक्‍स्‍ट्रा ऑडिनेरी वुमेन


टाइम :  8 बजे


चैनल  : डिस्‍कवरी


अमीलिया एरहार्ट उस महिला का नाम है, जिसने अमेरिका समेत दुनिया की महिलाओं को आसमान में उड़ने का ख्‍वाब दिखाया। अमेरिका के विमानन जगत को रास्‍ता दिखाने वाली अमीलिया एरहार्ट एक लेखिका के तौर पर भी जानी जाती हैं। वह  भले ही इस दुनिया में न हों लेकिन उन्‍होंने अमेरिका के आकाश में उड़ने वाले विमानों की तकदीर बदल दी थी। इस महिला के बारे में यदि आप सबकुछ जानना चाहते हैं तो एक्‍स्‍ट्रा ऑडिनेरी वुमेन का आज का एपीसोड आपके लिए ही है।



फिल्‍म : चल मेरे भाई


टाइम : 7.‍30 बजे


चैनल : बीफॉरयू


संजय दत्‍त, सलमान खान और करिश्‍मा कपूर की फिल्‍म 'चल मेरे भाई' एक अच्‍छी कॉमेडी फिल्‍म है। 'चल मेरे भाई'  में करिश्‍मा की भूमिका एक स्‍वभानी लड़की की है, जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। काम की तलाश में वह संजय दत्‍त के ऑफिस में पहुंचती है। जहां उसे काम तो मिल जाता है। लेकिन मुसीबतें यहीं से शुरु होती हैं। सलमान और संजय सगे भाई हैं। लेकिन उस वक्‍त क्‍या होता है, जब दोनों करिश्‍मा से प्‍यार करने लगते हैं ?
एनीमल बेटलग्राउंड


टाइम : 11 बजे


चैनल : एनीमल प्‍लानेट


अफ्रीका के दूर तलक फैले हुए विशाल जंगल। कहीं विशाल मैदान तो कहीं दलदल। इन सबमें ही कैसे जंगल का मैदान खाने के लिए जंग के मैदान में बदल जाता है? कैसे दो जानवर आपसे में एक दूसरे के दुश्‍मन बन जाते हैं? यदि यह सब आपको देखना है कि आज रात एनीमल बेटलग्राउंड देखना न भूलें।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment