TV Tonight : आज रात मिलिए असामान्य महिलाओं से
सैकड़ों चैनलों की भीड़। हजारों प्रोग्राम की मगजमारी। लेकिन जब रिमोट लेकर टीवी के सामने आते हैं तो अंगुलियां रिमोट के साथ खेलती तो हैं लेकिन रूकती नहीं हैं। आखिर कौन सा प्रोग्राम देखें और कौन सा छोड़ें, इसका जवाब नहीं मिल पाता है। इस उलझन को सुलझाने के लिए हम लेकर आए हैं टीवी टूनाइट। यहां हम आपको चुने हुए कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।
एक्स्ट्रा ऑडिनेरी वुमेन
टाइम : 8 बजे
चैनल : डिस्कवरी
क्राइम और साहित्य में इंटरेस्ट लेने वालों के लिए अगाथा क्रिस्टी कोई अनसुना नाम नहीं है। एक लेखिका ने क्राइम को लेकर ऐसी ऐसी कहानियां लिख दीं कि उन्हें पढ़कर लगता है कि यह वाकई में हुआ होगा। कल्पनाशीलता के सभी मापदंडों को तोड़ने वाली इस महिला के बारे में जानिए सबकुछ। डिस्कवरी पर आज रात आठ बजे प्रसारित होने वाले एक्स्ट्रा ऑडिनेरी वुमेन बेहतरीन प्रोग्रामों में से एक है।
बालिका वधु
टाइम : 8 बजे
चैनल : कलर्स
कलर्स पर प्रसारित बालिका वधु में इनदिनों एक के बाद एक कई मोड़ आ रहे हैं। जग को तलाक का नोटिस मिल जाता है । आशी आनंदी से कहती है कि क्यों नहीं वह अपनी नई लाइफ के बारे में सोचती है। लेकिन आनंदी ऐसे किसी भी कदम से मना कर देती है। आनंदी कहती है कि आखिर घरवाले सोच भी कैसे सकते हैं कि मैं दूसरी शादी से खुश रहूंगी। आखिर अब आनंदी का अगला कदम क्या होगा। जानने के लिए देखिए बालिका वधु।
हम दिल दे चुके सनम
टाइम : 8 बजे
चैनल : इंडिया टॉकिज
बॉलीवुड के दंबग कहे जाने वाले सलमान और ऐश्वर्या राय के प्रेम के किस्से आज भी लोग आह भर कर सुनते हैं। ऐसे में यदि उनकी कोई फिल्म आए तो फिर क्या कहने हैं। हम दिल दे चुके सनम, एक ऐसी फिल्म है, जिसमें दोनों की केमिस्टी शानदार थी। यदि आप सलमान या फिर ऐश्वर्या के फैन हैं तो यह फिल्म आप देख सकते हैं।
विंबलडन टेनिस - महिला क्वार्टर फाइनल
टाइम : शाम 5 बजे
चैनल : स्टार स्पोर्ट्स
विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट अब रोमांचक दौर में पहुंच गया है। महिला वर्ग का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला चार बार की पूर्व चैंपियन अमेरिकी प्लेयर सेरेना विलियम्स और चौथी सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा के बीच खेला जाएगा।






