यह बहुत चौंकाने वाली लेकिन सच्चाई है कि 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' फेम रूबीना शेरगिल का निधन हो गया है।
गुरुवार की दोपहर रूबीना ने कोकिला बेन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार कुछ सप्ताह पहले ही रूबीना को अस्थमा अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद वे कोमा में चली गईं जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। गुरुवार को एक बार फिर से रूबीना को अस्थमा का अटैक आया जो अंततः उनकी मौत का कारण बना।
सीरियल 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' में दूसरी बहू सिमरन का किरदार निभाकर रूबीना घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी थीं। अब उनका इस तरह से चले जाना फैमिली मेंबर्स व फैंस सभी के लिए दुख भरा होगा।
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।