'माता की चौकी' की एक्ट्रेस की कार एक्सिडेंट में मौत
dainikbhaskar.com | Sep 09, 2012, 16:47PM IST

टीवी एक्ट्रेस नीरल भारद्वाज की एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। उनका ऑटो एक हॉन्डा सिटी कार से जा टकराया। नीरल सीरियल 'माता की चौकी' में काम कर चुकी हैं। वे चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। वे भोपाल यूनिवर्सिटी से कॉरेस्पॉन्डेंस कोर्स कर रही थीं। उनकी बहनें 9वीं, 8वीं और 5वीं में पढ़ती हैं। एक्सिडेंट के वक्त वे अपनी मां से फोन पर बात कर रही थीं। हॉन्डा सिटी के ड्राइवर को 50000 रुपये के हर्जाने पर छोड़ दिया गया है। उनके परिवार का कहना है कि वे अपनी बेटी को इंसाफ दिला के रहेंगे। वे कोर्ट में केस दायर कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि कार में सवार दोनों लोग नशे में धुत थे।






