बेस्ट एक्ट्रेस और वर्स्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड एक साथ
ऐसी कितनी एक्ट्रेस होंगी जो बेस्ट एक्ट्रेस और वर्स्ट एक्ट्रेस के लिए एक साथ नॉमिनेट हुई हों। सैंड्रा बुलक के अलावा शायद ही कोई ऐसी हो। सैंड्रा 2010 में 'द ब्लाइंड साइड' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीती थीं और उसी हफ्ते में 'ऑल अबाउट स्टीव' फिल्म के लिए सैंड्रा ने गोल्डन रॉस्पबरी अवॉर्ड जीता था। वो भी वर्स्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में। मजे की बात तो यह है कि सैंड्रा दोनों अवॉर्ड फंक्शन में गईं थीं और दोनों अवॉर्ड खुशी-खुशी लिए थे। इसे कहते हैं हिम्मत।