BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Hollywood >> Timberlake And Jessica Bell Not In Hurry To Complete Their Family

टिम्बरलेक और बेल को बच्चे की जल्दी नहीं

agency | Oct 29, 2012, 10:48AM IST
 
 


जेसिका बेल के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे गायक जस्टिन टिम्बरलेक इनदिनों काफी व्यस्त हैं इसलिए वह परिवार बढ़ाने की ओर नहीं सोच रहे हैं.



टिम्बरलेक की दादी सैडी बोमा ने कहा कि यह जोड़ा इस वक्त अपने करियर में काफी व्यस्त है और इसलिए वह परिवार को बढ़ाने के बारे में नहीं सोच सकता.

वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक सैडी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि दोनों जल्दी करेंगे. मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं.


वह दोनों ज्यादातर बाहर रहते हैं और इसलिए बच्चे की देखभाल साथ करना उनके लिए मुश्किल होगा और मुझे पता है कि जस्टिन उस वक्त वहां रहना चाहेंगे.'

हालांकि, उनका मानना है कि समय आने पर 31 वर्षीय टिम्बरलेक और 30 वर्षीय बेल अच्छे माता-पिता बनेंगे.

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment