BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> 'The Dirty Picture' To Telecast On Television

अब टेलीविजन पर भी आप देख पाएंगे विद्या की यह 'डर्टी' अदाएं

Bhaskar Network | Jul 11, 2012, 10:12AM IST
 
 

अब 'डर्टी पिक्चर' टीवी पर कभी भी दिख जाएगी। सेंसर बोर्ड ने विवादित लेकिन सफल फिल्म 'डर्टी पिक्चर' को टेलीविजन पर प्राइम टाइम पर प्रसारित होने के रास्ते खोल दिए हैं। लेकिन इसके लिए फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर को फिल्म के कई और दृश्यों और संवादों को काटना पड़ा।

सेंसर बोर्ड की सीईओ पंकजा ठाकुर ने भास्कर से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 'डर्टी पिक्चर' के कई अतिरिक्त दृश्यों को काटकर अब इसे प्राइम टाइम (आमतौर पर रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक का समय) पर प्रसारण की अनुमति मिल गई है।

इसके करीब 35 दृश्यों व संवादों को पहले ही काटकर रात्रि 11 बजे के बाद टीवी पर इसके प्रसारण की अनुमति दी गई थी लेकिन फिल्म की प्रोड्यूसर इस प्रस्ताव को लेकर आईं कि वे इस फिल्म के कुछ अन्य दृश्यों और संवादों को काटने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें इसकी अनुमति दे दी जाए कि इसे प्राइम टाइम पर दिखाया जा सके।

सेंसर बोर्ड इसके लिए तैयार हो गया और फिल्म के 3 मिनट और कुछ सेकेंड के कुछ अतिरिक्त दृश्यों को भी काट दिया गया। इसके बाद इसे सर्टिफिकेट दे दिया गया है जिसके बाद अब फिल्म के प्राइम टाइम पर प्रसारण में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। फिल्म के इस विवाद से पहले इस फिल्म के सैटेलाइट अधिकार को सोनी टीवी ने 12 करोड़ रुपए में खरीद लिया था लेकिन जब से इस फिल्म के प्रसारण से जुड़े विवाद शुरू हुए, यह लगने लगा था कि सोनी पर इसका प्रसारण संभव नहीं होगा और एकता कपूर को 12 करोड़ रुपए का घाटा सहना ही होगा।

गौरतलब है कि बीते अप्रैल महीने में सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने सोनी टीवी को इस फिल्म के प्रसारण न करने की हिदायत दी थी। इस बोल्ड फिल्म के लगभग 59 दृश्यों और संवादों को काटकर सेंसर बोर्ड ने इसे यूए सर्टिफिकेट प्रदान किया था। लेकिन एकता कपूर और महेश भट्ट जैसे उनके समर्थकों ने इस मुद्दे को लेकर सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार बातचीत की।

एकता ने सेंसर बोर्ड के पास दुबारा इस पेशकश के साथ गईं कि वे फिल्म के कुछ अन्य दृश्यों को काटने के लिए तैयार हैं ताकि उन्हें फिल्म के प्राइम टाइम या किसी अन्य समय में प्रदर्शन के लिए अनुमति मिल सके। सेंसर बोर्ड ने मंत्रालय को इस विवाद के दौरान यह भी सलाह दी थी कि जिन फिल्मों को वह यूए (युनिवर्सल/एडल्ट) सर्टिफिकेट देता है, कोशिश यह होनी चाहिए कि उन्हें 11 बजे रात्रि के बाद दिखाया जाए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment