साल 2008 में राजकुमार गुप्ता की चर्चित फिल्म ‘आमिर’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले एक्टर राजीव खण्डेलवाल जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं। राजीव की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टेबल नंबर 21’ अगले साल 4 जनवरी को रिलीज की जाएगी। चूंकि यह 2013 में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है, इसलिए इस फिल्म से सिनेप्रेमियों की अपेक्षा भी कुछ ज्यादा है।
आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजीव के अपोजिट टीना देसाई काम कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
गेम शो पर आधारित फिल्म ‘टेबल नंबर 21’ और अपने करियर के जुड़े कुछ अन्य सवालों के जवाब राजीव खण्डेलवाल ने दैनिकभास्कर.कॉम से ख़ास बातचीत में दिए।
प्रस्तुत हैं इस टेलफोनिक इंटरव्यू के खास अंश...(आगे की फोटो स्लाइड्स क्लिक कीजिए।)