कमरे में रहस्यमयी हालत में मरा हुआ मिला मशहूर एक्टर का बेटा
agency
| Jul 14, 2012, 15:01PM IST

सिलवस्टर फिलहाल अपनी नई फिल्म ‘एक्सपेंडेबल्स 2’ के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। डॉक्टर को उनके घर बुलाया गया और उन्होंने सेज को मृत घोषित कर दिया।
सेज के वकील जॉर्ज ब्राउनस्टेन ने कहा, ‘‘मुझे यह जानकारी मिली है कि वह अपने घर पर मृत पाए गए हैं। यह एक बड़ी त्रासदी है क्योंकि हमने एक बेहतरीन इंसान को खो दिया है।’’
पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, हालांकि पुलिस अभी पूरा विवरण देने की स्थिति में नहीं है। कहा जा रहा है कि सेज कि मौत नशीली दवाई के ओवरडोज से हुई है|अब देखना ये है कि पुलिस की विवेचना में यही कारण निकलकर सामने आता है या कुछ और|






