दिल्ली में 23 वर्षीय छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का पूरे देश में विरोध हो रहा है। इस घिनौने मामले को लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी अपना विरोध दर्ज करवा रही हैं। फिल्म 'द सिटी दैट नैवर स्लीप्स' की हीरोइन सुज़ाना रेड्डी ने इस घटना के विरोध के लिए अलग तरीका अपनाया है। सुज़ाना ने पश्चिमी फोटोग्राफर द्वारा बोल्ड फैशन फोटोशूट करवाकर इस घटना का विरोध किया है।
देश की अन्य महिलाओं की ही तरह सुज़ाना भी चाहती हैं कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी पुरुष ऐसा करने की सोच तक न सके।
सुज़ाना ने कहा, "नई दिल्ली गैंगरेप घटना बेहद शर्मनाक है। दोषी व्यक्तियों को या तो नपुंसक बना दो या मौत की सजा दे दो।"
आगे की फोटो स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए सुज़ाना का बलात्कार विरोधी फोटोशूट...