फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना अस्पताल में भर्ती
Nishant Bhuse | Apr 26, 2012, 21:14PM IST

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को खराब सेहत के चलते मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार खन्ना के स्वास्थ्य पर अनुभवी डॉक्टर नजर रखे हुए हैं और उन्हें अस्पताल के वीआईपी रूम में भर्ती किया गया है। उपचार के दौरान देखरेख के लिए पत्नी डिंपल कपाडिया उनके साथ हैं।
खन्ना की सेहत पिछले सोमवार से ही खराब थी, उन्हें कमजोरी और व्याकुलता महसूस हो रही थी, जिसके कारण परिवार के लोगों ने उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखने का फैसला किया।
सूत्रों के अनुसार डिंपल अस्पताल में मिल रही सुविधाओं से खुश नहीं हैं और उन्होंने हॉस्पिटल मैनेजमेंट से विशेष सेवा प्रदान करने की बात की है। ऐसा माना जा रहा है कि अभिनेता को दक्षिण मुंबई के किसी और हॉस्पिटल में कल सुबह तक शिफ्ट किया जा सकता है।





