आनंद (1971)- हृषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'आनंद' में राजेश खन्ना ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज का टाइटल रोल निभाया था। वह मौत से पहले अपनी जिंदगी को खुल कर जीना चाहता है। आनंद के इसी अंदाज के दर्शक दीवाने हो जाते हैं। अमिताभ के साथ की गई राजेश खन्ना की यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।