आराधना (1969)- शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आराधना' में राजेश खन्ना ने एक पायलट की भूमिका निभाई। पर्दे पर राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के रोमांस ने कामयाबी की नई कहानी लिखी। फिल्म इतनी कामयाब हुई कि इसे बंगाली में डब भी किया गया और तमिल व तेलुगु में रीमेक भी बने। दोनों ही रीमेक में शर्मिला टैगोर ने ही काम किया था।