पोर्न स्टार इमेज से छुटकारा पाने के लिए सनी ने चली नई चाल!

जिस्म-2' में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाने के बाद पोर्न स्टार से अभिनेत्री बनीं सनी लियोनी को पारिवारिक फिल्मों की तलाश है। सनी ने कहा है कि उनकी अगली फिल्म कोई पारिवारिक ड्रामा ही होगी।
सनी ने कहा कि हां, मुझे पारिवारिक फिल्मों की तलाश है। मैं परिवार पर आधारित फिल्में करना चाहती हूं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो मेरी अगली फिल्म इसी तरह की होगी।
कई निर्देशकों ने इसी तरह की भूमिकाओं के साथ मुझसे संपर्क किया है। बातचीत जारी है लेकिन मैं इससे अधिक जानकारी नहीं दे सकती।
'जिस्म-2' के बाद सनी की अगली फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' है, जो साल 2011 में प्रदर्शित फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का अगला संस्करण है। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले संस्करण की तरह यह फिल्म भी सच्ची घटना पर आधारित है।
जाहिर है पारिवारिक फिल्म करने की इच्छा जताकर सनी अपनी पोर्न स्टार इमेज से छुटकारा पाना चाहती हैं. वह जानती हैं कि बॉलीवुड में टिके रहने के लिए साधारण रोल्स भी जरूरी हैं और केवल जिस्म दिखाकर ही यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली है. अब देखना ये है कि कौन निर्माता सनी को पारिवारिक फिल्म ऑफर करता है!







