सनी लियोनी को नहीं मिले मनमाफिक पैसे, कर दिया सनी देओल को निराश!

पोर्न स्टार सनी लियोनी की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा इन दिनों कई फिल्म निर्देशक उठाना चाहते हैं।यही वजह है कि सनी देओल की आनेवाली फिल्म `सिंह साहिब द ग्रेट` में उनके एक आइटम नंबर करने की ख़बरें आने लगीं।
कहा जा रहा था कि फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने सनी को एक आइटम नंबर करने का ऑफर दिया है। ताजा खबर है कि सनी ने यह आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया है।
सूत्रों की माने तो सनी ने यह आइटम सॉन्ग कम पैसे मिलने के चलते ठुकराया है। सूत्रों के अनुसार, इस आइटम गाने के लिए उसे 50 लाख रुपये का ऑफर दिया गया था, जिससे वह संतुष्ट नहीं थीं और इसी वजह से उन्होंने मना कर दिया।
इससे पहले भी कई बार किसी न किसी फिल्म में सनी के आइटम नंबर करने की ख़बरें आ चुकी हैं। मगर व्यस्तता और मोटी रकम न मिलने के चलते सनी इन्हें नहीं कर पायीं। वह इन दिनों एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस' की शूटिंग कर रही हैं।
ज़ाहिर है, सनी के इंकार के बाद सनी देओल को निराशा जरूर हुई होगी। आखिर वे भी इस पोर्न स्टार के साथ कम से कम एक गाने में काम करना तो चाहते ही होंगे।






