पोर्न स्टार की अपील- अधिक सेक्सी बुरी चीज
मुंबई. पोर्न स्टार सनी लियोनी का कहना है कि बहुत अधिक सेक्स करना बुरी चीज हो सकती है। सनी ने जानवरों की नसबंदी का समर्थन भी किया है।
पशुओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था पेटा के नए विज्ञापन में सनी कुत्तों और बिल्लियों की नसबंदी के लिए अपील करती नज़र आने वाली हैं। सनी का कहना है, 'आवारा कुत्ते और बिल्लियों की समस्या से निपटने के लिए उनकी नसबंदी करना बहुत जरूरी है।
सनी कहती हैं, 'मेरा मानना है कि पशुओं को खरीदना नहीं बल्कि उनको गोद लेना चाहिए, क्योंकि ऐसे बहुत से जानवर हैं जिन्हें घर और प्यार की जरूरत है।'
सनी का कहना है कि बेसहारा जानवरों को भी घर और खाना मिलना चाहिए। पेटा की यह मुहिम पशु प्रेमियों को जागरूक करने के लिए है। उन्हें चाहिए कि वे अपने कुत्तों और बिल्लियों की नसबंदी करवाएं। साथ ही, जानवरों को किसी शेल्टर या वेंडर से नहीं खरीद कर बेसहारा जानवरों को अपने घर में शरण दें।
जिस्म 2: हीरो की मेडिकल रिपोर्ट देखे बिना बोल्ड सीन नहीं देना चाहती थीं सनी







