पोर्न-स्टार से बॉलीवुड तक का सफर करने वाली सनी लियोनी का मानना है कि वे एक पोर्न-सटार की इमेज से कभी बाहर नहीं आ पाएंगी। उनका कहना है कि लोग उन्हें उसी रूप में इमेजिन करते हैं और इस छवि से बाहर आना बहुत मुश्किल है। सनी मुंबई के भास्कर ऑफिस आईं थीं।
एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री ज्वॉइन करने के बारे में उन्होंने कहा, 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं पोर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बनूंगी। यह महज एक इत्तफाक है।' हॉट और सेक्सी सनी का कहना है कि वे बी-टाउन में नाच-गाने वाली फिल्में भी करना चाहेंगी। जब वे छोटी थीं, तो वे हिंदी मूवीज के गानों पर डांस किया करती थीं। उन्होंने कहा, 'मैंने आमिर खान की फिल्म 'दिल' कई बार देखी है। इसमें जब-जब आमिर रोते थे, मुझे भी रोना आ जाता था।'
इसके अलावा वे बॉलीवुड एक्टर्स में सलमान खान और ऋतिक रोशन को पसंद करती हैं। सनी की फिल्म 'जिस्म-2' हाल ही में रिलीज हुई है।
बताते चलें कि हमारे पोल में 70 प्रतिशत लोगों ने भी यही माना है कि सनी के लिए एक पोर्न स्टार की इमेज से बाहर आना पॉसिबल नहीं।