37 साल की सनमीत मुंबई की ही रहने वाली हैं। 12वीं पास सनमीत एक हाउसवाइफ हैं। हालांकि मूल रूप से वह चंडीगढ़ की हैं लेकिन पिछले कई सालों से वह मुंबई में रहती हैं। सनमीत का परिवार मुंबई में किराये के एक मकान में रहता है और घर का खर्च चलाने के लिए ट्यूशन भी करती हैं।
सनमीत की जिन्दगी में चार साल पहले अंधेरा छा गया था। वो गंभीर रूप से बीमार हुईं। फिर धीरे-धीरे उनकी जिन्दगी सामान्य हुई। फिर अचानक किस्मत की घंटी बजी और केबीसी से फोन आया।