मुंबई. सनमीत कौर ने 'कौन बनेगा करोड़पति-6' में पांच करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया है। सनमीत इस टीवी शो में पांच करोड़ रुपये जीतने वाली पहली महिला प्रतिभागी हैं। शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सनमीत को इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि 'केबीसी' की पूरी टीम को सनमीत पर गर्व है और वह समाज में महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं।
अमिताभ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'सनमीत इस शो में पांच करोड़ जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। हाउसवाइफ होते हुए भी वह देश-दुनिया की हर घटनाओं से बखूबी वाकिफ हैं। वह पढ़ी-लिखी महिला हैं और शो में सभी सवालों के सही-सही जवाब दिए।'
(सनमीत के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें...)
केबीसी में पांच करोड़ जीतने वाली महिला की कहानी, जानिए कैसे की तैयारी
हैलो! मैं करोड़पति सुशील बोल रहा हूं, और उसके बाद फिर जो हुआ वो...