PICS: एक और स्टार डॉटर करने जा रही है बी-टाउन में एंट्री
dainikbhaskar.com
| Aug 14, 2012, 11:02AM IST

सुनील शेट्टी की बिटिया अथीया शेट्टी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री ज्वॉइन करने वाली हैं। सुनने में आया है कि न्यू यॉर्क से लौटते ही प्रोड्यूसर्स उनके घर के चक्कर काटने लगे हैं। अथीया वहां फिल्म-मेकिंग और लिबरल आर्ट्स का कोर्स कर रही थीं। कोर्स खत्म होने के बाद वे हाल ही में इंडिया वापस आई हैं।
यह भी सुना जा रहा है कि अथीया सलमान खान की बिजनेस मैनेजर रेशमा शेट्टी के साथ साइन-अप कर सकती हैं। रेशमा को अपना मैनेजर बनाने के बाद सलमान खान का कॅरियर काफी तरक्की कर रहा है। उधर, अथीया के मां-पिता माना और सुनील शेट्टी भी उन्हें पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनकी बेटी खुद अपने कॅरियर के डिसीजन्स ले।
देखें तस्वीरें-






