हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग अपनी ऑस्कर विजेता फिल्म ‘लिंकन’ की सफलता का जश्न मनाने भारत आए हैं।
उन्होंने 11 मार्च को मुंबई में बॉलीवुड के डायरेक्टर्स के साथ एक मुलाकात भी की। फिल्म मेकर्स के साथ स्टीवन का यह सेशन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ। स्टीवन से मिलने के लिए लगभग सभी बड़े निर्देशक पहुंचे।
स्टीवन ने फिल्म मेकिंग पर अपने विचार बॉलीवुड निर्देशकों के साथ शेयर किये। वैसे इस दौरान अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी की मौजूदगी भी खास रही.
आज स्टीवन के सम्मान में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन अनिल अंबानी अपने मुंबई स्थित घर पर एक शानदार पार्टी भी देंगे।
देखिए स्टीवन से मुलाकात करने जाते बॉलीवुड हस्तियों की कुछ खास तस्वीरें: