BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> SRK S Scuffle And Breach Of Security At Wankhede

वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख ने मचाया बवाल, सुरक्षाकर्मी को मारा थप्पड़

निशांत भूसे | May 17, 2012, 02:55AM IST
 
 


मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान पर वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई करने का आरोप लगा है। आईपीएल की 65वें मुकाबले में जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, शाहरुख खान टीम को बधाई देने के लिए मैदान पर जाने लगे। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया।
 
सुरक्षा कर्मियों के मना करते ही शाहरुख गुस्सा हो गए और उनसे अभद्रता करने लगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य नवीन शेट्टी ने बताया कि शाहरुख खान पूरी तरह से नशे में थे। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने पहले गाली-गलौच की फिर एक सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार दी। शेट्टी ने बताया कि वे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और अपील करेंगे कि ताउम्र उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति न मिले।
 
एमसीए के सचिव नितिन दलाई ने कहा कि खान ने बीसीसीआई और एमसीए के अधिकारियों से झगड़ा किया और उनके साथ काफी खराब बर्ताव किया। एमसीए ने इसके लिए शाहरुख के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इस आईपीएल सीजन के बाकी मैचों में उनके वानखेड़े स्‍टेडियम घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है और आगे यह पाबंदी ताउम्र के लिए भी हो सकती है।
 
एमसीए के खजांची के मुताबिक शाहरुख के गार्ड्स  ने स्‍टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मियों से झगड़ा किया और खुद शाहरुख भी बीसीसीआई व एमसीआई के अधिकारियों से उलझ गए। उनके मुताबिक शाहरुख ने 'जो करना है कर लो, उखाड़ लो...' टाइप की भाषा का इस्‍तेमाल किया, जो सही नहीं है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment