नोएडा. शाहरुख खान ने कहा कि 'असली वाले डॉन' मीठा बोलने वाले, अच्छे लोग होते हैं। उनकी नजर में शोहदे उग्र और आक्रामक होते हैं।
अपनी फिल्म 'डॉन 2' के प्रोमोशन के लिए दैनिकभास्कर.कॉम के दफ्तर आए शाहरुख ने कहा कि उन्होंने भी दिल्ली में काफी दादागीरी की है। शाहरुख देश के आठ शहरों के दैनिकभास्कर.कॉम के पाठकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू थे।
शाहरुख ने कहा कि वह असल जिंदगी में भी कई डॉन से मिले हैं। हालांकि यह जाने बिना कि वह डॉन से मिल रहे हैं। उन्होंने 'डॉन 2' और अपनी पसंद-नापंसद के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं। उनसे हुई पूरी बातचीत वीडियो में देखें-सुनें।