SHOCKER: सिरफिरे फैन ने खींची स्कर्ट, बिपाशा को लगी चोट!
dainikbhaskar.com | Aug 31, 2012, 15:53PM IST

'राज-3' की पब्लिसिटी के लिए अहमदाबाद जाना एक दुखद सपने जैसे साबित हुआ. वह यहां इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता के साथ गई थीं. भीड़ बिपाशा को देख बेकाबू हो गई और इसी चक्कर में उन्हें चोट लग गई.
बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा, 'हां मैं बुरी तरह से गिर गई और मेरे दाहिने हाथ में चोट लग गई है। मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं। थोड़ी-सी खरोंच आई है। चिंता करने के लिए धन्यवाद'।
वैसे एक डेली अख़बार की माने तो इस दौरान एक फैन ने बिपाशा के बहुत करीब आने और उनकी स्कर्ट खींचने की की कोशिश की.इसी दौरान वह गिर पड़ीं.हालांकि फिल्म के प्रवक्ता ने इस बात से इंकार किया कि भीड़ ने केवल बिपाशा को ही निशाना बनाया.उनका कहना है कि फैंस तो सभी के कपडे खींच रहे थे.






