शिल्पा शेट्टी फिर बनेंगी रियलिटी शो की जज
Dainikbhaskar.com
| Dec 08, 2012, 15:24PM IST

शिल्पा शेट्टी छोटे पर्दे पर तीसरी बार रियलिटी शो की जज के रूप में नजर आने वाली हैं। कपल डांस शो ‘नच बलिए’ में उनके साथ टेरेंस और साजिद भी बतौर जज नजर आएंगे। रियलिटी शो में जज बनने का चलन अब बहुत बढ़ चुका है।
बतौर जज फराह खान, टेरेंस, रेमो डिसूजा, मलाइका अरोड़ा खान और करण जौहर काफी प्रसिद्धि पा चुके हैं। ‘नच बलिए’ के पिछले सीजन में फराह खान, करिश्मा कपूर और अजरुन रामपाल बतौर जज नजर आए थे। शिल्पा इससे पहले ‘झलक दिखला जा’ और ‘जरा नचके दिखा’ जैसे शो में बतौर जज आ चुकी हैं।








