बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों डांस रियलटी शो 'नच बलिए 5' में जज की भूमिका में नज़र आ रही हैं। इस शो पर शिल्पा हर हफ्ते एक से एक स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं।
हाल ही में इस शो की शूटिंग हुई। इसमें शिल्पा व्हाइट और पिंक कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आयीं। उन्होंने डिज़ाइनर नंदिता मेहतानी की डिज़ाइन की हुई साड़ी पहनी।
वैसे, गौर करने वाली बात ये भी है कि पिछले साल मां बनने के बाद शिल्पा ने बहुत ही जल्दी अपने बेबी फैट पर काबू पा लिया। वह अब पहले ही तरह स्लिम हो गईं हैं।
इस शो में इस हफ्ते इंडिया के कुछ टॉप शेफ भी नजर आयेंगे। इनमें संजीव कपूर भी शामिल हैं। देखिए कुछ खास तस्वीरें: