'प्लेब्वॉय' के लिए शर्लिन चोपड़ा ने पार कर दी सारी हदें!

पूनम पाण्डेय और रोजलिन खान के बाद अब शर्लिन चोपड़ा भी न्यूड हो गई हैं| शर्लिन ने प्लेब्वॉय मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है| उनकी एक न्यूड तस्वीर इंटरनेट पर आ चुकी है जिसे देखकर सबके होश उड़ गए हैं| इस तस्वीर में शर्लिन बिलकुल निर्वस्त्र होकर एक पुरुष के साथ खड़ी नजर आ रही हैं|
शर्लिन इस मैगज़ीन के कवर पेज पर नजर आएंगी| ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय होंगी| शर्लिन के अनुसार, 'उन्हें गर्व है कि प्लेब्वॉय के कवर पर आने वाली वे पहली भारतीय होंगी'
प्लेब्वॉय पत्रिका अमरीका से छपने वाली वयस्कों की पत्रिका है जिसमें लड़कियों की अर्धनग्न तस्वीरें छापी जाती हैं| पूरी दुनिया में इस पत्रिका की लाखों प्रतियां बिकती हैं | शर्लिन चोपड़ा इक्का-दुक्का बॉलीवुड फिल्मों में आई हैं लेकिन किसी बड़ी अभिनेत्री के रुप में उनकी पहचान नहीं बनी है| वह केवल अपने अश्लील कारनामों के चलते ही सुर्ख़ियों में रहती हैं|






