बेटे के भविष्य को संवारने के लिए शेखर को चाहिए सनी लियोनी!

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का मैक्सिमम फायदा अगर किसी को मिला है तो वह है पॉर्नस्टार सनी लियोनी। वे तो शो के बीच में आई थीं और शो खत्म होने से पहले ही महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। जबकि शो में कुछ भारतीय अभिनेत्रियां भी थीं जिन्हें काम की सख्त जरूरत है।
'JISM-2': अब रणदीप-सनी की इन हॉट तस्वीरें ने बढ़ाई दिल की धड़कनें
बहरहाल, 'जिस्म-2' जल्द ही सिनेमाघरों में उतरेगी। खबर है कि अब शेखर सुमन भी उन्हें अपनी डायरेक्टोरियल डैब्यू फिल्म ‘हार्टलेस’ में बतौर हीरोइन कास्ट करना चाहते हैं। फिल्म में उनके बेटे अध्ययन सुमन लीड रोल में रहेंगे।
बकौल शेखर ‘किरदार की डिमांड है सनी लियोनी। इसीलिए मैं उन्हें फिल्म में लेना चाहता हूं।’ सूत्रों का कहना है कि पहले शेखर फिल्म लव आजकल फेम, एक्ट्रेस जिसेली मोंटेरियो को लेना चाहते थे।
अब सनी लियोनी के बारे में ऐसा कह रहे हैं। अब सीन यह है कि सनी के पास 'जिस्म-2', एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस-2' और शेखर सुमन की 'हार्टलेस' भी है। वाह भई सनी, आप तो गजब डिमांड में हैं!
छोटे परदे पर भी हैं चर्चे
सनी को न केवल बिग स्क्रीन से बल्कि छोटे परदे से भी ऑफर्स हैं।
सुना है कि उन्हें रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में गेस्ट जज बनने का ऑफर भी है। सोनाली बेंद्रे शो छोड़ चुकी हैं। धर्मेद्र का भी मामला तय नहीं है। किरण खेर और रितेश देशमुख के साथ तीसरी कुर्सी पर सनी का नाम बताया जा रहा है।






