मां बनने वाली हैं शकीरा
agency
| Sep 20, 2012, 16:39PM IST

'हिप्स डोंट लाइ' जैसे लोकप्रिय गीत से छा जाने वाली कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा और उनके पुरूष मित्र स्पेन के फुटबॉल खिलाड़ी गेरार्ड पिक्यू के घर में जल्द ही किलकारी गूजेंगी। गेरार्ड उम्र में शकीरा से 10 साल छोटे हैं।
उन्होंने अपनी वेबसाइट पर कहा कि मैं और गेरार्ड अपने पहले बच्चे के आगमन की प्रतीक्षा कर बेहद खुश हैं। इस समय हमने फैसला किया है कि हमारे जीवन के इस विशेष क्षण को हम प्राथमिकता देंगे और अगले कुछ दिनों तक प्रस्तावित सभी प्रचार कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।
शकीरा (35) फुटबॉल स्टार गेरार्ड के साथ पिछले डेढ़ साल से डेटिंग कर रही हैं और आने वाले दिनों में काम कम करने का फैसला किया है।








