BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Shahrukh Khan Supports Son Of Sardar

शाहरुख़ ने कहा, 'यश जी के निधन से किसी फिल्म की रिलीज़ नहीं टलेगी'

dainikbhaskar.com | Nov 01, 2012, 13:48PM IST
 
 


शाहरुख  खान स्टारर ‘जब तक है जान’ और अजय देवगन स्टारर ‘सन आफ सरदार’ दोनों फिल्में दीवाली के
दिन रिलीज हो रही हैं।

पिछले दिनो निर्देशक यश चोपड़ा के निधन के बाद इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने अजय देवगन पर प्रेशर बनाया था कि वे यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म के सम्मान में अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दें। लेकिन अब इस मामले में शाहरुख खान सामने आए हैं और दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने की बात कह रहे हैं।

शाहरुख ने कहा, मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता, लेकिन किसी भी कारण से किसी को अपनी फिल्म की रिलीज टालने के लिए कहना अनफेयर है। इससे पहले भी कई फिल्में एक साथ, एक ही दिन रिलीज हुई हैं। सच तो यह है कि ,अगर आज यश जी होते तो कहते. ‘यार, भगवान करे इनकी फिल्म भी अच्छी चले’।


शाहरुख ने  कहा, बिजनेस की नजर से हर फिल्म इम्पॉर्टेंट होती है। चाहे वो बड़े बजट की हो या कम बजट की,
हर फिल्म बेहद प्यार व कड़ी मेहनत के साथ बनाई जाती है। उम्मीद है शाहरुख का यह सपोर्ट दोनों फिल्मों को बॉक्स
ऑफिस पर सफलता दिलाएगा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment