शाहरुख के लिए सलमान को इस्तेमाल करना चाहते यशराज
अमिताभ पाराशर
| Aug 14, 2012, 07:33AM IST
नई दिल्ली. उत्तर भारत के कई मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल के मालिक यशराज फिल्म्स की एक अजीबोगरीब शर्त से परेशान हैं। शर्त सलमान खान और उनके धुर विरोधी शाहरुख खान से जुड़ी है। इस शर्त से दोनों स्टारों की फिल्म इंडस्ट्री में आज की हैसियत का भी पता चलता है। यशराज फिल्म्स ने उत्तर भारत के ज्यादातर सिनेमाहॉल मालिकों के सामने अंतिम समय में यह शर्त रख दी है कि अगर उन्हें सलमान खान की 15 अगस्त को रिलीज होने वाली 'एक था टाइगर' चाहिए तो उन्हें दीवाली पर रिलीज होने वाली शाहरुख खान की अनाम फिल्म भी खरीदनी होगी और इसके लिए अभी ही समझौते पर दस्तखत करने होंगे।
सनी लियोनी ने किया अपनी एडल्ट तस्वीरों का सौदा







