शाहरुख और फराह के बीच मिट गई दूरियां!
Dainikbhaskar.com | Dec 01, 2012, 16:59PM IST

करीब तीन साल के बाद शाहरुख और फराह के बीच अनबन अब खत्म होती दिख रही है। 'बिल्लू' के एक सॉन्ग की वजह से इनके बीच दूरियां आ गई थीं, लेकिन लगता है कि अब सब कुछ ठीक-ठाक हो गया है। सुनने में आया है कि फिर से दोस्ती के लिए शाहरुख ने खुद कदम बढ़ाया था। 'चेन्नई एक्सप्रेस' के पहले सॉन्ग के लिए शाहरुख और फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फराह का ही नाम डिसाइड किया। दोनों की बेस्ट च्वॉइस फराह ही थीं।
किंग खान ने खुद फराह को कॉल करके रिक्वेस्ट किया कि वे इस सॉन्ग और डान्स के डायरेक्ट करें। फराह तुरंत इसके लिए तैयार हो गईं। यह सॉन्ग शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया जाना है। इसके अलावा शाहरुख फराह के होम प्रोडक्शन 'हैप्पी न्यू ईयर' में रोल करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड में एक समय शाहरुख और फराह की दोस्ती मिसाल बन गई थी। अब फिर से दोनों दोस्त बन गए हैं। सलामत रहे दोस्ताना...।






