फिल्म सेट पर शाहिद ने किया 'ऐसा काम',बज उठीं तालियां

शाहिद कपूर फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के शूटिंग में व्यस्त हैं। ये अपने काम को लेकर बेहद केन्द्रित हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ कदम आगे रख रहे हैं।
पैक अप के बाद भी शाहिद सेट पर रुकते हैं और यूनिट के साथ बैठ कर अपने आगे के शेड्यूल पर चर्चा करते हैं। 'फटा पोस्टर निकला हीरो' की शूटिंग मुंबई के विभिन्न हिस्सों में हो रही है।
पिछले हफ्ते शाहिद एक महत्वपूर्ण दृश्य शूट कर रहे थे और वो भी बेहद भीड़ भाड़ वाली जगह में। हालांकि वहां शूट करने के लिए टीम ने वहां के प्राधाकारी से अनुमति भी ली थी फिर भी वहां पर भीड़ को संभालना बेहद मुश्किल हो रहा था और स्थिति बिगड़ रही थी। ऊपर से वहां की सडकें भी काफी पतली थी और वहां इतनी भी जगह नहीं थी वैनिटी वैन पार्क कर सकें।
शाहिद को जब इस मुद्दे के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने प्रोडक्शन वालों को समझदारी से काम लेने के लिए कहा और अस्थायी व्यवस्था करने का सुझाव दिया। प्रोडक्शन वालों ने पास के एक उडिपी रेस्टोरेंट के शटर बंद करवाए और उसको चेंजिंग रूम बनाया। शाहिद फिर मोटर बाईक पर स्वर होकर सेट पर पहुंचे।
शाहिद का एक लम्बा शॉट था जिसके लिए अच्छे खासे अनुभव की ज़रुरत थी ताकि परफेक्ट इमोशन दे पाएं। शाहिद ने पूरी यूनिट को चौंका दिया जब उन्होंने इस मुश्किल दृश्य को एक ही टेक में बहुत बहतरीन तरीके से दिया।
पूरी यूनिट चकित रह गयी उनके काम के प्रति निष्ठां और तैयारी देखकर और सब ने एक साथ खड़े होकर शाहिद के लिए तालियाँ बजायी।






